IPL 2025: मुंबई इंडियंस में 3 नए धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री, प्लेऑफ से पहले हुआ बड़ा बदलाव

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस में 3 धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। मेगा ऑक्शन के दौरान इन तीनों खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा था।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2025: आईपीएल 2025 में तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स शामिल है। अब चौथी टीम का प्लेऑफ में आना बाकी है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में भी चौथे पायदान पर बनी हुई है। वहीं प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियस में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट जारी कर दिया है, यानी अब मुंबई में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस में शामिल हुए ये 3 खिलाड़ी

दरअसल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश में लौट गए थे। हालांकि कुछ खिलाड़ी वापस आ गए थे, लेकिन कुछ नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल में वापस नहीं आ पाए। जिनमें 3 मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी शामिल रहे।

विज्ञापन

विल जैक्स, रयान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश का रिप्लेसमेंट अब टीम ने जारी कर दिया। इन तीनों खिलाड़ियों की जगह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, श्रीलंका के चरिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री हुई है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो फिर ये तीनों खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

इतनी होगी तीनों खिलाड़ियों की कीमत

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया गया है। जिनकी कीमत 5.25 करोड़ रुपये होने वाली है। इसके अलावा रयान रिकेल्टन की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाग रिचर्ड ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं कॉर्बिन बॉश की जगह चरिथ असलांका को 75 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ