IPL 2025: हार्दिक नहीं तो कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान? लिस्ट में 3 खिलाड़ी शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। जिसके बाद 3 खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है जो सीएसके के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं।

Hardik Pandya

Hardik Pandya

IPL 2025: आईपीएल सीजन-18 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। नए सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगा। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी। मुंबई का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि आखिर पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान कौन करेगी? इसको लेकर तीन खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

विज्ञापन

पहले मैच में कौन हो सकता है MI का कप्तान

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन हार्दिक की कप्तानी में बेहद खराब रही थी। टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, हार्दिक पांड्या पर आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलने पर बैन लगा है। जिसके बाद तीन खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है जो पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं। जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच पर आईपीएल का खिताब दिलाया है। रोहित शर्मा फिलहाल टेस्ट टीम इंडिया और वनडे टीम इंडिया के कप्तान हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा में से कोई एक खिलाड़ी पहले मैच मे मुंबई की कप्तानी कर सकता है। सूर्यकुमार यादव फिलहाल टी20 टीम इंडिया के कप्तान भी हैं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार टी20 सीरीज जीत रही है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था।

विज्ञापन

हार्दिक पर क्यों लगा एक मैच का बैन?

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला था। इस मैच में धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और आईपीएल 2025 के पहले मैच का बैन लगा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ