IPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली राहत भरी खबर, बुमराह की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

IPL 2025: मुंबई इंडियंस आगामी 18वें सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान में उतरेगी। हालांकि, बुमराह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है।

BeFunky-collage - 2025-03-20T172906.760

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपनी पहली भिड़ंत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन

हालांकि, मुंबई इंडियंस को अपने शुरुआती कुछ मैचों में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना ही मैदान में उतरना होगा। बुमराह को इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान पीठ में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें बीच मैच में बाहर होना पड़ा था। अब तक वे पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं, जिसके कारण वे चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि बुमराह ने अपनी वापसी की तैयारियों को तेज कर दिया है और वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंचे हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

जल्द कर सकते हैं वापसी

जसप्रीत बुमराह हाल ही में दूसरी बार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंचे हैं। इससे पहले जब वे एनसीए गए थे, तो गेंदबाजी के दौरान उन्हें कुछ दर्द महसूस हुआ था। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय उन्हें कुछ दिन बाद वापस आने की सलाह दी गई थी।


अब जब बुमराह दोबारा एनसीए पहुंचे हैं तो उम्मीद की जा रही है कि वे फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे। यदि गेंदबाजी के दौरान उन्हें किसी तरह का दर्द या कोई अन्य समस्या नहीं होती, तो उन्हें आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में खेलने की अनुमति मिल जाएगी। हालांकि इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जिससे यह तय है कि बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

महेला जयवर्धने ने कही थी ये बात

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने से जब जसप्रीत बुमराह के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि टीम को उनकी कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।

जयवर्धने ने आगे कहा कि टीम लगातार बुमराह की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और अब सिर्फ इंतजार करना होगा कि आगे क्या अपडेट मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ