IPL 2025: SRH के खिलाफ धोनी के नाम होगी बड़ी उपलब्धि, बन जाएंगे इस खास लिस्ट का हिस्सा

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार, 25 अप्रैल को एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे।

BeFunky-collage - 2025-04-25T171818.549

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार, 25 अप्रैल को एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। जब वो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो यह उनका 400वां टी20 मैच होगा।

विज्ञापन

इस तरह 43 साल के धोनी टी20 क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास क्लब में भारत के तीन और खिलाड़ी रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली पहले से शामिल हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 325 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए 190 मैचों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

200 शिकार तक पहुंचने से केवल तीन कदम पीछे

धोनी टी20 क्रिकेट के सबसे कामयाब विकेटकीपर माने जाते हैं। उन्होंने अब तक 310 से ज्यादा बल्लेबाज़ों को आउट किया है। आईपीएल में भी वह सबसे सफल विकेटकीपर हैं। अब वह आईपीएल में 200 शिकार (कैच और स्टंपिंग) पूरा करने से सिर्फ 3 कदम दूर हैं।

धोनी ने 2008 से आईपीएल खेलना शुरू किया था और तब से सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने अब तक 272 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 38.96 की औसत और 137.87 की स्ट्राइक रेट से कुल 5377 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

400 या उससे अधिक T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश T20 मैचों की संख्या
1 कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 684
2 ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज 582
3 शोएब मलिक पाकिस्तान 542
4 सुनील नारायण वेस्टइंडीज 525
5 आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज 523
6 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 500
7 रवि बोपारा इंग्लैंड 478
8 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 475
9 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463
10 राशिद खान अफगानिस्तान 448
11 रोहित शर्मा भारत 428

2006 में किया था डेब्यू

धोनी ने 2006 में साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भारत के पहले टी20 मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, उस मैच में धोनी शून्य पर आउट हो गए थे। आईपीएल में धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। वह केवल रोहित शर्मा और विराट कोहली से पीछे हैं। इस सीजन में, चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी संभाली। उन्होंने अब तक आठ पारियों में 152.27 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ