हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs SRH: 3 नहीं 2 विकेट लेने वाला गेंदबाज बना 'POTM', बल्ले से भी काटा गदर

IPL 2025 MI vs SRH: हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 3 विकेट लेकर भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए थे, वहीं मुंबई की जीत में गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाने वाले विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
MI vs SRH

IPL 2025 MI vs SRH: आईपीएल 2025 में 33वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की, मैच में एक बार फिर से हैदराबाद के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। जिसके चलते सनराइजर्स की टीम मुंबई के खिलाफ 162 रन ही बना पाई थी। इस मैच में हैदारबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके थे जबकि 2 विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने इसमे बाजी मारी।

पैट कमिंस पर भारी पड़ा ये खिलाड़ी

इस मैच में पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार गेंदबाजी की थी। कमिंस ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बना पाए। वहीं मुंबई इंडियंस के विल जैक्स ने यहां बाजी मारी। विल जैक्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, इसके बाद बल्लेबाजी में भी उनका धमाल देखने को मिला। बल्लेबाजी करते हुए विल ने 26 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

मुंबई को मिली तीसरी जीत

इस सीजन अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम 7 मैच खेल चुकी है। जिसमें से टीम को 4 में हार और 3 मैचों में जीत मिली है। मुंबई की इस सीजन शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन अब टीम जीत की पटरी पर लौट रही है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होमग्राउंड पर हराया था। मुंबई का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये सीजन अभी तक बेहद खराब रहा है। टीम ने 7 मैच खेल लिए है और उसको महज 2 मैचों में ही जीत मिल पाई है। हैदराबाद की टीम 5 मैच हार चुकी है, जिससे अब उसकी प्लेऑफ की राह भी काफी कठिन होती हुई दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:- SRH की हार का सबसे बड़ा ‘विलेन’ बना ये खिलाड़ी, एक मैच के बाद ही खत्म हो गया सारा जलवा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola