MI vs SRH: आईपीएल में मुबंई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2025 MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में महारिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई इंडियंस अब एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

IPL 2025 Mumbai Indians

IPL 2025 Mumbai Indians

IPL 2025 MI vs SRH: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन-18 की तीसरी जीत हासिल की है। वनखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई को 4 विकेट से जीत मिली थी, वहीं इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। इसके साथ हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड

बीती रात आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में एक महारिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई इंडियंस अब आईपीएल में किसी एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई का ये 47वां मैच था।

विज्ञापन

47 मैचों में से मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम में 29 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था। कोलाकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अभी तक ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर 28 मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

आईपीएल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें 

क्रमांक मैदान टीम का नाम खेले गए मैच जीते गए मैच
1  मुंबई मुंबई इंडियंस 47 29
2 कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स 40 28
3 जयपुर राजस्थान रॉयल्स 31 24
4 बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 41 21
5 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 32 21
6 चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स 31 20

मुंबई ने 4 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली थी। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ