IPL 2025: गुजरात टाइटंस में लौटे मोहम्मद शमी, इतने करोड़ में बनी बात

IPL 2025 Mock Auction: मोहम्मद शमी का मॉक ऑक्शन में जलवा देखने को मिला है। एक बार फिर से शमी की गुजरात टाइटंस में एंट्री होती हुई दिखाई दी। शमी को 11 करोड़ में गुजरात ने टीम में शामिल किया।

mohammed shami

mohammed shami

IPL 2025 Mock Auction: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग 360 दिनों के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर चुके हैं। शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार कमबैक किया है। बंगाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहले ही मैच में शमी ने 7 विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाई। आईपीएल 2024 में शमी इंजरी के चलते खेल नहीं पाए थे। जिसके बाद इस धाकड़ गेंदबाज को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से मॉक ऑक्शन में शमी की गुजरात टाइटंस में वापसी होती हुई दिखाई दी।

विज्ञापन

गुजरात में हुई शमी की वापसी

पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत द्वारा करवाए गए मॉक ऑक्शन में मोहम्मद शमी की गुजरात टाइटंस में वापसी हुई। मॉक ऑक्शन में 11 करोड़ रुपये के साथ शमी एक बार फिर से गुजरात टाइटंस में जाते हुए दिखाई दिए। अब देखने वाली बात होगी कि क्या गुजरात टाइटंस एक बार फिर से अपने इस गेंदबाज पर भरोसा जताता है?

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शमी ने शानदार कमबैक करके सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। शमी को अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की भी मांग उठने लगी है। हालांकि अभी शमी ओर रणजी मैच खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन

शमी का आईपीएल करियर

मोहम्मद शमी ने अभी तक आईपीएल में 110 मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 127 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान शमी का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। आखिरी बार शमी को आईपीएल 2023 में खेलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

इस सीजन शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे। 17 मैचों में गेंदबाजी करते हुए शमी ने 28 विकेट अपने नाम किए थे। इस सीजन शमी पर्पर कैप होल्डर भी थे। गुजरात टाइटंस के लिए शमी वे लगातार 2 सीजन क्रिकेट खेला था। इसके बाद इंजरी के चलते वे आईपीएल 2024 नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ