IPL 2025 Mega Auction Mumbai Indians: आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सीजन से पहले टीम का कप्तान बदल दिया गया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई। जिसकी वजह से हार्दिक को मैदान पर ट्रोल भी किया गया। इसके बाद बात यहां तक पहुंची कि मुंबई इंडियंस 3 ग्रुप में बंटने की खबरें सामने आने लगी। कहा जा रहा है कि टीम और मैनेजमेंट के बीच कुछ ठीक नहीं है। इससे अगले सीजन कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि टीम से कुछ खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।
रोहित को रिटेन नहीं करेगी एमआई
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन 4 खिलाड़ियों का नाम बताया है, जिन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है। आकाश के मुताबिक, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस रिटेन नहीं करेगी। या तो खुद रोहित शर्मा चले जाएंगे या फिर टीम उन्हें जाने देगी। आकाश ने कहा मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच खेल लिया है। मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा आपको मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं।
सूर्या, बुमराह, पांड्या और वर्मा का नाम
आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। जबकि फॉरेन खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड को देखा है। आकाश ने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि एमआई उसे रिटेन न करके पछताएगी। राइट टू मैच कार्ड के जरिए टिम डेविड को रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Team India Head Coach: भारतीय टीम के लिए क्यों जरूरी हैं गौतम गंभीर? 3 कारणों से समझें
हार्दिक पांड्या लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट
आकाश चोपड़ा का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के तौर पर कप्तान बनाया है। वह एमआई के साथ ही बने रहेंगे। वे उनके रोडमैप में शामिल हैं। वहीं ईशान किशन को भी मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है। उनके लिए बड़ी रकम अब काम नहीं करेगी। अगर ईशान किशन को एमआई लेना भी चाहेगी तो राइट टू मैच कार्ड के जरिए ले सकती है। आपको बता दें कि राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल ऑक्शन में किया जाता है। इसके तहत टीमें रिटेन नहीं करने वाले प्लेयर्स को खरीद सकती हैं। बताते चलें कि IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
54 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines