IPL 2025 Mega Auction KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर खिलाड़ी ने अपने स्तर पर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। जिससे टीम आईपीएल 2024 की चैंपियन बनी, लेकिन अब केकेआर के लिए अगले साल टेंशन बढ़ेगी। दरअसल, IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी।
आकाश चोपड़ा ने बताई पसंद
फिलहाल 4 खिलाड़ी रिटेन किए जा सकते हैं, जिसमें अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजीज ने 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की मांग की है। बहरहाल, ये देखना होगा कि बीसीसीआई इस पर क्या फैसला लेती है, लेकिन केकेआर कौन-कौनसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, इसे लेकर कुछ सुझाव सामने आए हैं। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने केकेआर के खिलाड़ियों की लिस्ट बताई है।
अय्यर, नारायण, रसेल और चक्रवर्ती
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- श्रेयस अय्यर को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, शायद उतना नहीं मिला है। मुझे लगता है कि उन्हें जीत का क्रेडिट देने के साथ ही रिटेन करना चाहिए। इसके साथ ही सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को जाने नहीं दे सकते। वरुण जैसा क्वालिटी स्पिनर शायद न मिले। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी काफी अच्छा कर रही है। इसलिए आप इन्हें छोड़ना नहीं चाहेंगे।
राइट टू कार्ड
आकाश ने इसके साथ ही कुछ और खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं हर्षित राणा को पकड़कर रखना चाहूंगा। फिर वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह को मैं छोड़ना नहीं चाहूंगा। इन खिलाड़ियों को राइट टू कार्ड के जरिए एंट्री दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस…’, आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम
आकाश ने 7 खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती को चुना है। ये पॉसिबल रिंटेशन हो सकते हैं। आकाश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मिचेल स्टार्क उनकी रिटेंशन लिस्ट में होंगे। आपको बता दें कि हर टीम के पास 8 राइट टू मैच कार्ड होंगे। जिसके जरिए रिलीज किए गए खिलाड़ियों को दोबारा टीम में लेने का मौका मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
13 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines