IPL 2025: इन 577 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यहां देखें बेस प्राइस के साथ पूरी लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की आज से शुरुआत होने जा रही है। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की आज शुरूआत होने जा रही है। फैंस को दो दिन मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 1577 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 577 खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई दिखाई देगी। पहले 574 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली थी, लेकिन बाद में तीन खिलाड़ियों के नाम सामने निकलकर आए थे। जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, यूएसए के सौरभ नेत्रवलकर और भारत के हार्दिक तमोर शामिल हैं। कौन से हैं वे 577 खिलाड़ी और कितनी इन सभी की बेस प्राइस चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन

577 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा तीन खिलाड़ी एसोसिएट टीमों से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेगा ऑक्शन में 204 खिलाड़ियों को चयन हो सकता है। क्योंकि सभी 10 टीमों के पास 204 स्लॉट ही खाली हैं, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी होने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 39 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, ईशान किशन, फिल सॉल्ट, ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल जैसे कई और खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन होगा सबसे महंगा खिलाड़ी?

सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर काफी ज्यादा अटकलें लगाई जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और अब तक हुए मॉक ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद पंत इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें इस धाकड़ खिलाड़ी पर रहने वाली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ