IPL 2025: पंत ही नहीं ये 3 खिलाड़ी भी है कप्तानी के दावेदार, नए कप्तान पर LSG मालिक का रिएक्शन

IPL 2025 LSG New Captain: लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान की अभी तक घोषणी नहीं हो पाई है लेकिन पंत का नाम अब इसमें सबसे आगे चल रहा है। हालांकि एलएसजी के मालिक ने पंत के अलावा 3 खिलाड़ियों का नाम लेकर इसको रोमांचक बना दिया है।

rishabh pant

rishabh pant

IPL 2025 LSG New Captain: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था। इससे पहले पंत लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, इतना ही नहीं उनके हाथ में दिल्ली की कप्तानी भी थी। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स में भी पंत को कप्तानी मिलेगी? जिस पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन भी सामने आया है।

विज्ञापन

पंत के साथ 3 खिलाड़ी भी दावेदार

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कप्तान कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन अभी भी ऋषभ पंत इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं इसको लेकर एलएसजी के नए कप्तान को लेकर फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मैंने ऋषभ का एक वीडियो देखा जिसमें उन्होंने मैदान पर ड्रामेबाज़ी की थी। उन्होंने गति को धीमा कर दिया। मुझे उनका यह रवैया बहुत पसंद आया, कि जब सब कुछ हमारे खिलाफ़ हो रहा हो तो पैड उतारकर गति को बदलने के लिए आपके पास अतिरिक्त विचार होता है। उस समय से, मेरे दिमाग में यह बात थी कि काश ऋषभ मेरी टीम में होते। ”

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान के रूप में गोयनका ने एडन मारक्रम, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के नाम का भी जिक्र किया है। मेगा ऑक्शन से पहले एलएसजी ने निकोलस पूरन को रिटेन कर लिया था, जबकि मारक्रम और मार्श को मेगा ऑक्शन में खरीदा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को कप्तानी का भी अनुभव है, लेकिन कहीं न कहीं पंत टीम की पहली पसंद दिख रहे हैं। गोयनका ने पंत के एलएसजी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की भी उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

पंत का आईपीएल करियर

ऋषभ पंत ने आईपीएल इतिहास में अभी तक 111 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पंत के बल्ले से 3284 रन निकले हैं। जिसमें 18 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 148.9 का रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ