IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पर भरोसा जताया। वहीं इस सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी शादी कर ली है। जिसके तस्वीरें क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
ललित यादव ने रचाई शादी
दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2021 में ललित यादव को 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, ये खिलाड़ी अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं है। वहीं नए आईपीएल सीजन से पहले ललित यादव ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी का मुस्कान यादव है, जो एक साइंस टीचर हैं। साल 2024 जुलाई में ललित और मुस्कान ने सगाई की थी। जिसके बाद अब दोनों से शादी करने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें;- ECB की हुई चांदी, ‘द हंड्रेड’ लीग में अब तक इन चार IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदी टीमें?
ललित यादव का आईपीएल करियर
ललित यादव ने अभी तक आईपीएल में अभी तक 27 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए ललित ने 305 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 48 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 19 पारियों में 10 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 11 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है।
पिछले सीजन ललित को महज 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 10 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उनको कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें ललित के नाम 951 रन और 17 विकेट भी दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: कप्तान के रूप में Rajat Patidar की आसान नहीं राह, इन ‘मुश्किलों’ से पार पाना होगी टेड़ी खीर
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines