IPL 2025: कप्तान के रूप में Rajat Patidar की आसान नहीं राह, इन 'मुश्किलों' से पार पाना होगी टेड़ी खीर

Rajat Patidar: RCB ने इस आईपीएल सीजन के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाकर उन्हें सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी है। हालांकि बतौर कप्तान उनकी राह आसान नहीं रहने वाली है।

Rajat Patidar

Rajat Patidar

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को नया कप्तान मिल चुका है, जहां टीम ने रजत पाटीदार को सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने यहां फाफ डु प्लेसिस की जगह ली है, जिन्होंने साल 2022 से 2024 तक टीम की अगुवाई की। आरसीबी को उम्मीद है कि टीम उनकी कप्तानी में इस साल 17 साल का खिताब ना जीतने का सूखा खत्म करने में सफल रहेगी। हालांकि रजत के लिए आरसीबी के नए कप्तान के रूप में मैदान पर उतरना आसान नहीं होगा। एक नजर डालते हैं कि कप्तान के तौर पर उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां होंगी।

विज्ञापन

गेंदबाजी में संसाधनों की कमी

आरसीबी ने कंगारू तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर निवेश किया था। हालांकि टीम को तब बड़ा झटका लगा, जब वो चोट की वजह से सीजन से बाहर हो गए। टीम में कई तेज गेंदबाज हैं, लेकिन कोई भी हेजलवुड की जगह नहीं ले सकता। यह टीम के साथ-साथ पाटीदार के लिए भी टेंशन वाली बात है। इसके साथ ही टीम में क्वालिटी स्पिनर की भी कमी है, जिससे पार पाना कप्तान पाटीदार के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों को बताया सेमीफाइनल का दावेदार

कप्तानी का दबाव

2008 से ही आरसीबी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। टीम कई बार खिताब जीतने के करीब पहुंची, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी। ऐसे में कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को टीम को खिताब जिताने का दबाव होगा। पाटीदार की अगुवाई में टीम ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि टीम फाइनल में मुंबई के हाथों पांच विकेट से हार गई थी।

विज्ञापन

बैटिंग और कप्तानी में बैलेंस

टीम की अगुवाई करने के अलावा पाटीदार को बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जहां मिडिल ऑर्डर में उन पर बहुत कुछ निर्भर करता है। आरसीबी के अहम खिलाड़ी के तौर पर पाटीदार को कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को बैलेंस करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ