सुपरमैन बन क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा करिश्माई कैच, वायरल हुआ विराट कोहली का रिएक्शन, देखें Video

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली का एक अलग ही अंदाज़ फैंस को देखने को मिला। मैच के दौरान क्रुणाल पांड्या ने श्रेयस अय्यर का एक शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर विराट कोहली का रिएक्शन ऐसा था कि सभी लोग हैरान रह गए।

BeFunky-collage - 2025-04-20T182825.461

PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 का 37वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। पंजाब को कम स्कोर पर रोकने का पूरा श्रेय आरसीबी के दो स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा को जाता है, जिन्होंने 2-2 विकेट लिए। मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त विराट कोहली का एक खास अंदाज देखने को मिला। जब श्रेयस अय्यर आउट हुए, तो विराट का रिएक्शन ऐसा था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

क्रुणाल ने लिया शानदार कैच

आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका तब लगा जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उन्होंने गेंद को हवा में सीधा मारा, और लॉन्ग ऑन पर खड़े क्रुणाल पांड्या ने दौड़ते हुए शानदार रनिंग कैच पकड़ लिया। इस कैच को देखकर सभी हैरान रह गए। जैसे ही क्रुणाल ने कैच पकड़ा, विराट कोहली ने खुशी में अनोखा रिएक्शन दिया। वह तुरंत रोमारियो शेफर्ड की तरफ दौड़े और उन्हें गले लगा लिया। श्रेयस अय्यर इस मैच में 10 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

नेहाल वढेरा के रन आउट में भी विराट कोहली का अहम रोल

पिछले मैच में पंजाब किंग्स की जीत में बड़ा योगदान देने वाले नेहाल वढेरा को इस बार विराट कोहली ने रन आउट कर दिया। वढेरा दो रन लेने की कोशिश में एक छोर तक दौड़ गए थे, लेकिन उनके पार्टनर जोश इंग्लिस ने रन लेने से मना कर दिया। उस समय विराट कोहली नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ थे। उन्होंने तेजी से थ्रो पकड़ा और नॉन स्ट्राइक एंड की ओर फेंक दिया, जिससे वढेरा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ