IPL 2025: पंजाब किंग्स से बदला लेने को तैयार कोलकाता नाइट राइडर्स, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

BeFunky-collage - 2025-04-25T183954.648

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैचों की बात करें तो पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली थी, जबकि कोलकाता को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच में श्रेयस अय्यर की टीम ने 16 रन से जीत हासिल की थी। पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर 111 रन पर मैच जीता था। अब दोनों टीमों के बीच होने वाले अगले मैच से पहले, हम उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड देखेंगे।

विज्ञापन

KKR vs PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 21 मैच में KKR और 13 मैच में PBKS ने जीत हासिल की है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच 13 मैच हुए हैं, जिनमें से 9 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 4 में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है।

आखिरी 5 मैचों के परिणाम

विज्ञापन

KKR और PBKS के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार और पंजाब किंग्स ने तीन बार जीत हासिल की है।

  • पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीत हासिल की।
  • पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
  • पंजाब किंग्स ने 7 रन से जीत हासिल की।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

IPL 2025, KKR vs PBKS: Match-44: मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ