KKR vs RCB: क्या मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे? जानें पूरी जानकारी

IPL 2025 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मैच के लिए कोई रिजर्व डे रखा गया है?

KKR vs RCB

KKR vs RCB

IPL 2025 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। हालांकि मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। बीते दिन से कोलकाता में बारिश देखने को मिली, जिसके चलते दोनों टीमें अपना-अपना प्रैक्टिस सेशन नहीं कर पाई थी। अब मैच के समय पर भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या मैच के लिए कोई रिजर्व डे रखा गया है या नहीं?

विज्ञापन

क्या मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुतबाकि मैच के दौरान बारिश की संभावना है। बारिश के चलते मैच रद्द भी हो सकता है। बता दें, मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच से पहले मौसम दिख रहा है साफ

हालांकि केकेआर और आरसीबी फैंस के लिए एक खुशखबरी ये है कि अब मैच से पहले कोलकाता का मौसम साफ दिखाई दे रहा है। दिन में कुछ देर सूरज भी देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फैंस को मैच पूरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

विराट कोहली खेलेंगे अपना 400वां टी20 मैच

केकेआर के साथ होने वाले मैच में जैसे ही कोहली आरसीबी की तरफ से मैच खेलने के लिए उतरेंगे, उनके नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगा। विराट के ये 400वां टी20 मैच होने वाला है। विराट से पहले दो खिलाड़ियों में 400 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं, जिसमें रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक 448 और दिनेश कार्तिक ने 412 टी20 मैच खेले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ