IPL 2025: बैटिंग करने आए सुनील नरेन, लेकिन अंपायर ने नहीं दी बैट को मंजूरी; जानें पूरा मामला

Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन जब पंजाब किंग्स के खिलाफ बैटिंग करने आए तो अंपायर ने उनके बैट को मंजूरी नहीं दी।

Sunil Narine Bat

Sunil Narine Bat

Sunil Narine IPL 2025: आईपीएल 2025 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रनों से मात दी। इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। दरअसल, चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में जब केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक बैटिंग करने के लिए आए, तो अंपायर ने मैच को रोककर नरेन का बल्ला चेक किया। हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान उनका बल्ला अवैध पाया गया।

विज्ञापन

गेज में फिट नहीं हुआ नरेन का बैट

नरेन के बल्ले का सबसे मोटा हिस्सा मापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गेज में फिट नहीं हुआ। नरेन ने यहां सैय्यद खालिद से इस बारे में चर्चा की। अंपायर ने इसके बाद उनके साथी अंगकृष रघुवंशी के बल्ले की भी जांच की, जो बिना किसी समस्या के पास हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

रघुवंशी रहे KKR के टॉप स्कोरर

इस अड़चन के बावजूद नरेन ने मैच में 4 गेंदों पर 5 रन बनाए, जबकि रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए। आईपीएल के नियमों के अनुसार, बल्ले के सामने की चौड़ाई 10.79 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ब्लेड की मोटाई 6.7 सेमी तक और किनारे की चौड़ाई 4 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बल्ले की लंबाई 96.4 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

एनरिक नोर्टजे का बैट भी नहीं था नियमों के अनुरूप

मैच में बाद में जब केकेआर की पारी ढह रही थी, तब तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। मैदानी अंपायर मोहित कृष्णदास और सैदर्शन कुमार ने पाया कि नोर्टजे का बैट भी बैट के साइज के नियमों के अनुरूप नहीं था। इससे मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हुई क्योंकि बेंच पर बैठे खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज द्वारा अतिरिक्त बल्ले मैदान पर लाए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ