IPL 2025 Playoffs scenario

IPL 2025: इन 4 टीमों की हालत बदतर, प्लेऑफ से होंगी बाहर? चमत्कार की उम्मीद

IPL 2025 में अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन 4 टीमों पर, जिन पर इस लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 का कारवां अब लगभग आधा पड़ाव पार कर चुका है। लीग में दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर बाकी सभी टीमें छह या उससे ज्यादा मैच खेल चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल पर नजर दौड़ाई जाए तो इस समय पांच टीमों के आठ-आठ पॉइंट्स हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल है। इन पांचों टीमों के प्लेऑफ में जगह बनाने के सबसे ज्यादा चांस हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ चार-चार पॉइंट्स हैं और इन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि इनमें चेन्नई और मुंबई तो ऐसी टीमें हैं, जो मिलकर दस बार खिताब जीत चुके हैं। अगर इन टीमों को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो इन्हें निश्चित तौर पर चमत्कार की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ