IPL 2025 में मैच फिक्सिंग का खतरा, BCCI ने इस शख्स को लेकर सभी टीमों को दी चेतावनी

IPL 2025 को शुरू हुए एक महीना होने वाला है और अब इस लीग पर मैच फिक्सिंग का खतरा मंडरा लगा है। इसको लेकर बीसीसीआई ने लीग की सभी 10 टीमों को आगाह कर दिया है।

IPL 2025 Match Fixing

IPL 2025 Match Fixing

Match Fixing In IPL 2025: भारत में इस समय आईपीएल 2025 का घमासान जारी है, जहां फैंस को कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। लेकिन अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर मैच फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। इसके खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी को चेतावनी जारी की है। इस कड़ी में बीसीसीआई ने मालिकों, खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी कर्मचारियों और यहां तक ​​कि कमेंटेटरों को भी आगाह किया है कि संदिग्ध साख वाला एक बिजनेसमैन एक्टिव रूप से लीग में शामिल व्यक्तियों को फंसाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

ACSU ने बढ़ा दी निगरानी

कई केस के बाद भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई (ACSU) ने कई घटनाओं के सामने आने के बाद निगरानी बढ़ा दी है, जिससे क्रिकेट की सबसे ग्लैमरस लीग पर संकट के बादल छा गए हैं। ‘क्रिकबज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के इस बिजनेसमैन की पहचान गुप्त रखी गई है और इसका जुड़ाव कथित तौर पर जाने-माने सट्टेबाजों से है। साथ ही कई मैचों को प्रभावित करने का उसका इतिहास रहा है। ACSU का मानना ​​है कि वह एक्टिव रूप से आईपीएल सर्किल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PSL की IPL से तुलना पर भड़का इंग्लिश क्रिकेटर, पत्रकार की कर दी बोलती बंद

रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले दावे

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कथित तौर पर यह व्यक्ति आईपीएल टीमों के साथ खुद को फैन के रूप में पेश करके उनके करीब आने की कोशिश कर रहा है। उसे टीम के होटलों और मैचों में देखा गया है और वह खिलाड़ियों और कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

ऐसी भी जानकारी है कि वह न केवल टीम के सदस्यों को बल्कि उनके परिवारों को भी गिफ्ट दे रहा है। आगे बताया गया है कि वह फैन बनकर उन्हें ज्वैलरी की दुकानों और महंगे होटलों में ले जाने की पेशकश करता था। ऐसे भी संकेत हैं कि उसने अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ