IPL 2025: अगर ऐसा हुआ तो....विराट कोहली आईपीएल से भी ले सकते हैं संन्यास

IPL 2025: आरसीबी को इस बार आईपीएल का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अगर आरसीबी पहली बार इस खिताब को जीत लेती है तो हो सकता है विराट कोहली आईपीएल से भी संन्यास ले लें।

Virat Kohli

Virat Kohli

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स के साथ क्वालीफायर 1 खेलने वाली है और आजतक आरसीबी का रिकॉर्ड रहा है जब-जब टीम ने क्वालीफायर 1 खेला है तब-तब टीम फाइनल में गई है। ऐसे में एकबार फिर से आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के चांस माने जा रहे हैं। दूसरी तरफ इस सीजन टीम के सबसे सीनियर और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। अभी तक विराट आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली भले ही अब आरसीबी के कप्तान न हो, लेकिन वे बतौर पूर्व कप्तान सभी खिलाड़ियों को गाइड करते हुए दिखाई देते हैं। आरसीबी में विराट एक अहम रोल अदा करते हैं।

विज्ञापन

क्या अब आईपीएल से लेंगे संन्यास?

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली टी20 और टेस्ट इन 2 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में कोहली अभी खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली ने अपने करियर में सबकुछ हासिल किया, लेकिन 18 साल के आईपीएल करियर में वे कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। आईपीएल में कोहली 18 साल से लगातार आरसीबी के लिए खेलते आ रहे हैं, इस बीच कई साल उन्होंने टीम की कप्तानी भी की, लेकिन आज तक आरसीबी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार जिस तरह से आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम खेल रही है और जैसा विराट का प्रदर्शन रहा है टीम को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में हो सकता है कि अगर आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीत लेती है तो फिर कोहली इससे भी संन्यास ले सकते हैं। फैंस और कोहली को भी आरसीबी के लिए पहली ट्रॉफी का इंतजार लंबे समय से रहा है। इस बीच 3 बार आरसीबी की टीम आईपीएल फाइनल में पहुंची, लेकिन कभी जीत नहीं पाई थी। आखिरी बार आरसीबी साल 2016 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, तब विराट कोहली की कप्तानी में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

विराट ने अपने करियर हासिल किया ये सब

विराट कोहली वनडे विश्व कप जीत चुके हैं। साल 2011 वनडे विश्व कप के दौरान कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे और एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रही थी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में और इंग्लैंग को इंग्लैंड में जाकर हराया था। विराट टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में ऐसा रहा कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में विराट कोहली जमकर रन बना रहे हैं। अभी तक 14 मैचों में उनके बल्ले से 602 रन निकल चुके हैं। जिसमें कोहली ने 8 अर्धशतक लगाए हैं। फिलहाल कोहली ऑरेंज कैप जीतने के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। फिलहाल पर्पल कैप की रेस में कोहली पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। अगर आरसीबी फाइनल तक जाती है तो हो सकता है कोहली ऑरेंज कैप को भी हासिल कर लें। दूसरी तरफ अगर आरसीबी पहली बार आईपीएल के खिताब को जीतने में कामयाब हो जाती है तो विराट टी20 इंटरनेशनल की तरह इससे भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि कोहली अभी संन्यास लें। फैंस अभी तक कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ