IPL 2025: इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, युवराज को लेकर भी बड़ा अपडेट

Indian Premier League 2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में बड़ी संख्या में टीमों में बदलाव देखने को मिलेगा। हर टीम का प्रशंसक इस बात को लेकर माथापच्ची में जुटा हुआ है कि आखिर उनके पसंदीदा खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी रिटेन करेगी या नहीं। अगर फ्रेंचाइजी उनके पसंदीदा खिलाड़ी को रिटेन नहीं करती है तो वो किस टीम में शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। 

Delhi Capitals

Delhi Capitals

Indian Premier League 2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन कराए जाने की तैयारी है। इस ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ी को रिटेन व रिलीज करना होगा। एक फ्रेंचाइजी अपने साथ कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है इस पर बीसीसीआई की ओर से अब तक अपडेट नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि 3 से 5 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकेगी। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उनके पसंदीदा खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीम के साथ बरकरार रखेगी या नहीं। इस बीच एक रिपोर्ट के आधार पर हम आपको दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी कौन से खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है इसकी जानकारी देते हैं।

विज्ञापन

कप्तान को बरकरार रख सकती है दिल्ली कैपिटल्स 

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधन टीम के कप्तान ऋषभ पंत के कामकाज से संतुष्ट है और आगामी सीजन के लिए भी फ्रेंचाइजी उन्हें ही टीम की कमान सौंपेगा। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 में 1.90 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद 2018 में उन्हें 8 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था।

विज्ञापन

2022 में उन्हें फिर रिटेन किया गया और उन्हें फ्रेंचाइजी की ओर से 16 करोड़ रुपये मिलने लगे। आईपीएल के पिछले संस्करण में फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान बनाया था। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने 14 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की थी। हालांकि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और छठवें स्थान पर रहकर पहले ही चरण से बाहर हो गई थी।

विज्ञापन

इन्हें भी रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी 

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी रिटेन कर सकती है। अक्षर पटेल के अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें इस बार भी टीम का उपकप्तान बनाए रख सकती है। अक्षर पटेल के अलावा फ्रेंचाइजी दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को भी रिटेन करने पर मंथन कर रही है। हालांकि कुलदीप यादव को फ्रेंचाइजी रिटेनिंग राशि के आधार पर ही रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

क्या युवराज सिंह बनेंगे हेड कोच 

पिछले कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स युवराज सिंह को टीम का हेड कोच बना सकती है। आईपीएल के पिछले सीजन में इस पद पर रिकी पोंटिंग थे, जिनके स्थान पर अब फ्रेंचाइजी नए कोच की तलाश में है। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन की युवराज सिंह से बातचीत जारी है लेकिन अब तक बात बन नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ