IPL 2025: DC और KKR का नया कप्तान कौन? लिस्ट में 4 खिलाड़ियों का नाम शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने-अपने कप्तानों का ऐलान नहीं किया है। वहीं, अब इस लिस्ट में 4 खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

IPL 2025 DC-KKR

IPL 2025 DC-KKR

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। जहां आरसीबी ने सीजन-18 के लिए टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। इसके अलावा ऋषभ पंत के जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। फैंस को इन दोनों टीमों के नए कप्तानों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब इस लिस्ट में 4 खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली की कप्तानी के दावेदार

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले तीन सीजन तक राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी की थी। ऐसे में राहुल को अब आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी तरफ अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली के पास एक और शानदार खिलाड़ी है जो कप्तानी कर सकता है। इंग्लैंड के साथ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में अक्षर को टीम इंडिया का उप-कप्तान बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये खिलाड़ी हो सकता है KKR का कप्तान

आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने खिताब को भी अपने नाम किया था, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस को रिलीज करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

वहीं, अब फैंस टीम के नए कप्तान का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जिसमें अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर का नाम शामिल है। जहां एक तरफ केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को रिटेन किया था तो वहीं अजिंक्य रहाणे को मेगा ऑक्शन में खरीदा था। अब देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को नया कप्तान बनाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ