DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद ने जीता टॉस, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

DC vs SRH: आईपीएल 2025 के दसवें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। आइए जानते हैं कि इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या है।

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2025, DC vs SRH: आईपीएल 2025 के दसवें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम के लिए गुड न्यूज है, जहां पिता बनने के बाद केएल राहुल की वापसी हो गई है। राहुल दिल्ली के लिए नंबर चार पर खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन

कौन किस पर पड़ा है भारी?

दिल्ली और हैदराबाद आईपीएल में अब तक 24 बार आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान 13 बार मुकाबला हैदराबाद ने जीता है जबकि 11 बार बाजी दिल्ली ने मारी है। देखा जाए तो दोनों टीमें के बीच आईपीएल में टक्कर देखने को मिली है।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर हैं दोनों टीमें?

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। इस जीत के दम पर दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक दो मैच खेले हैं और इसमें से एक मैच जीतने में सफल रही थी। टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

विज्ञापन

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ