IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी
IPL 2025: आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक गुड न्यूज आई है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

IPL 2025: पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसके जीतने के सपने को तोड़ दिया। इस बार पैट कमिंस की कप्तानी में टीम की नजरें ट्रॉफी पर टिकी होंगी। आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले हैदराबाद की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। चोट से उबरकर स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आईपीएल 2025 में अपनी टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण वह जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए थे।
Two warriors out there today!
#NitishKumarReddy @Sundarwashi5 🙌Congratulations on your maiden century, Nitish! 👏
Fire hai 🔥 pic.twitter.com/QsIdQ1UmW6— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) December 28, 2024
पीटीआई के मुताबिक, नीतीश ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं। फिजियो ने उन्हें मैदान पर वापसी की मंजूरी दे दी है।
21 वर्षीय नीतीश रेड्डी ने अपना आखिरी मैच भारत की ओर से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल खेला था। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। चेन्नई में हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल से पहले वह नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण पूरी पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए। अब चोट से उबरने के बाद वह आईपीएल में दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल आईपीएल नीलामी से पहले नीतीश रेड्डी को छह करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे और शानदार प्रदर्शन किया था। नीतीश ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी शानदार खेल दिखाया था। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने 114 रनों की साहसिक पारी खेलकर सबको प्रभावित किया था।
अब नीतीश पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ जाएंगे। उनकी टीम 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: