IPL 2024 Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी टीम के कैंप के साथ जुड़कर प्रैक्टिस में जुट गए हैं। वहीं टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी कैंप से जुड़ गए हैं। युजवेंद्र चहल अब राजस्थान रॉयल्स के नए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। जिसको लेकर राजस्थान रॉयल्स ने एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर चहल को लेकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
‘राजस्थान को मिला नया ओपनर’
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। राजस्थान का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। इससे पहले अब सभी खिलाड़ी टीम के कैंप के साथ जुड़ने लगे हैं। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें चहल बल्लेबाजी करने के लिए तैयार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें चहल जोस बटलर को लेकर कह रहे हैं नया ओपनर..जोस भाई ने 863 रन बनाए थे, इस बार मैं 1000 रन बनाऊंगा। चहल के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में चहल नेट पर बल्लेबाजी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो पर फैंस अब काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करके लिखा, भाई साहब युजी भाई की स्ट्रेट ड्राइव क्या कातिलाना है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा चहल इस बार पर्पल कैप या ऑरेंज कैप जीतेंगे। आईपीएल 2023 में चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी शानदार गेंदबादी की थी। इस सीजन चहल ने गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट अपने नाम किए थे। इस बार फिर चहल टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर पहली बार GT कोच ने दिया बयान, बताया MI जाने की असली वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘हमें किसी भी कीमत पर विराट चाहिए’, सेलेक्टर्स के सामने रोहित ने रख दी डिमांड
ये भी पढ़ें:- फिर विवादों में WC 2023 फाइनल की पिच, पूर्व दिग्गज ने रोहित और द्रविड़ पर लगा दिया बड़ा आरोप!
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines