IPL 2024 Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे युजवेंद्र चहल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2011 में मुंबई इंडियंस टीम के साथ की थी। इसके बाद चहल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2014 में 10 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था। आरसीबी के लिए चहल ने साल 2021 तक क्रिकेट खेला।
इसके बाद चहल को आरसीबी ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। हालांकि चहल को बोला गया था कि फ्रेंचाइजी उनको ऑक्शन में खरीद लेगी लेकिन ऐसा हो न सका। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने चहल पर भरोसा जताते हुए 6.5 करोड़ में खरीदा था। वहीं अब आरसीबी टीम के निदेशक ने बताया है कि आखिर आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आरसीबी चहल को क्यों नहीं खरीद पाई थी।
सामने आई चहल को नहीं खरीदने की वजह
जियो सिनेमा पर रॉबिन उथप्पा से बातचीत करते हुए आरसीबी के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बताया कि चहल को नहीं खरीदने का फैसला हमारा अब तक का सबसे गलत फैसला है। चहल सबसे शानदार गेंदबाज है। हम चहल को खरीदना चाहते थे लेकिन कई बार आपको ये तय करना होता है कि आप किसको खरीदना है। हम चहल और हर्षल पटेल को खरीदना चाहते थे। लेकिन फिर नीलामी की बारी आई जिसमें चहल नंबर 65 पर थे। क्योंकि हम पहले काफी सारे खिलाड़ियों को रिटेन कर चुके थे और हमारी रुचि चहल में ही थी लेकिन दूसरे विकल्प के रूप में हमारी नजरे हसरंगा पर भी थी, जिसपर हमने बोली लगाई और वो हमे मिल गया। जिसके बाद हम चहल को नहीं खरीद सकते थे। टीम के निदेशक भी चहल को नहीं खरीदने वाले अपने फैसले को अब तक का सबसे गलत फैसला मानते है।
राजस्थान के लिए चहल कर रहे कमाल
राजस्थान रॉयल्स की टीम में जबसे चहल शामिल हुए हैं तबसे हर सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। राजस्थान के लिए खेलते हुए अपने पहले ही सीजन में चहल ने 27 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान एक बार उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं इस सीजन भी अभी तक चहल ने कमाल की गेंदबाजी की है। इस सीजन अभी तक खेले गए 8 मैचों में चहल 13 विकेट चटका चुके हैं। चहल फिलहाल पर्पल कैप के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- यशस्वी जायसवाल का सपना हुआ पूरा, महान खिलाड़ी को सामने देख खुशी का नहीं रहा ठिकाना
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘अरे भाई केला तो आराम से खाने दो…’ विराट कोहली के वीडियो पर फैंस का मजेदार रिएक्शन
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
45 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
7 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines