IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। दूसरी बार पिता बनने के बाद से विराट ने कोई मैच नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल शुरू होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन अभी तक आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की मैदान पर वापसी नहीं हुई है। वहीं विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम इंडिया के लिए अहम कड़ी होने वाले हैं फैंस चाहते हैं कि विराट टी20 विश्व कप में भी खेले लेकिन उसके लिए विराट को पहले आईपीएल 2024 खेलना होगा।
खिलाड़ियों के चयन के लिए आईपीएल की होगी अहम भूमिका
आईपीएल 2024 इस टी20 विश्व कप 2024 के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर अहम भूमिका निभाने वाला है। जो खिलाड़ी आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करेगा उसको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में विराट कोहली का आईपीएल 2024 में खेलना काफी ज्यादा अहम हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि उनको पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली आईपीएल खेलेंगे। हालांकि कब उनकी टीम में एंट्री होगी ये आरसीबी को ही पता है। टी20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के चयन में आईपीएल इस बार बड़ी भूमिका निभा सकता है।
IND vs ENG टेस्ट सीरीज से वापस लिया था नाम
हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई। जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। सीरीज की शुरुआत से पहले टीम में विराट कोहली का भी नाम था लेकिन सीरीज के पहले दो मैचों में विराट नहीं खेले थे। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि विराट तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे लेकिन बाद में विराट ने पूरी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। क्योंकि विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे। फैंस विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अगले सप्ताह आरसीबी के कैंप से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ओपनिंग मैच में क्या हो सकती है RCB की Playing 11, डाल लें एक नजर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सरफराज खान के साथ हुआ ‘गंभीर’ धोखा! अभी भी खेल सकते हैं आईपीएल
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy Final: रहाणे की अच्छी पारी, मुशीर खान का जलवा जारी; 42वें खिताब पर मुंबई की नजर
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines