IPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलेगी। इस मैच से प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम का पता चलेगा। आरसीबी की टीम इस सीजन के बीच में काफी संघर्ष कर रही थी, लगने लगा था कि आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की।
आरसीबी ने बैक टू बैक 5 मुकाबले जीते। उसकी इस करिश्माई वापसी की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक बयान सामने आया है। जिसमें विराट ने कहा है कि उन्होंने आरसीबी के प्लेऑफ में न जाने की संभावना को देखते हुए अप्रैल में ही बैग पैक कर लिया था।
अप्रैल में ही छोड़ दी थी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद
कोहली का कहना है कि उन्होंने अप्रैल में आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। जियो सिनेमा पर सुरेश रैना के साथ एक वीडियो में विराट कोहली ने कहा- अप्रैल में ही मैंने अपना बैग पैक कर लिया था। मुझे लग रहा था कि आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की संभावना नहीं है। यह एक आश्चर्य की बात है कि गेम किस तरह बदल सकता है। कोई भी यह अज्यूम नहीं कर सकता है कि क्या होने वाला है।
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: विराट कोहली का खुलासा, MS Dhoni के संन्यास पर दिया बड़ा अपडेट
कोहली ने इसके साथ ही लंबे समय से जुड़े फैंस और आरसीबी के प्रति उनके स्नेह के बारे में बात की। कोहली ने कहा- फ्रेंचाइजी के साथ आपका जुड़ाव और खिलाड़ियों के साथ आपका सौहार्द महत्वपूर्ण है। हर किसी को ये सब नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: कैसे निकाला जाता है नेट रन रेट? जिससे फंसा है आरसीबी का पेच
आलोचकों को दिया करारा जवाब
विराट कोहली ने इसके साथ ही अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी को ये साबित करने की जरूरत नहीं है कि मैं कैसा प्लेयर हूं। मैंने खुद अपने अनुभव से सीखा है। किसी से जाकर ये नहीं पूछा कि मैच कैसे जीता जाता है। बार-बार मैच जीतना कोई चांस की बात नहीं है। यह कड़ी मेहनत से ही होता है।
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: पहले मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को दी थी मात, फाफ के पास हिसाब चुकता करने का मौका
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चेन्नई को विराट कोहली से तो बेंगलुरु को रुतुराज गायकवाड़ से रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम कैसा?, बारिश रुकी तो इतनी देर में शुरू हो जाएगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कब होता है 5-5 ओवर का मैच? जानें बारिश के बाद खेल के नियम
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines