Virat Kohli Match Fee: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (KKR vs RCB) के बीच खेला गया मुकाबला विवादों से भरा रहा। विराट कोहली अपने विकेट के बाद अंपायर से बहस करते नजर आए। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली को हर मैच का कितना पैसा मिलता होगा और उन्हें जुर्माने के तौर पर कितना पैसा भरना होगा।
एक मैच के मिलते हैं लगभग 1.07 करोड़ रुपये
विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ में रिटेन किया है। सामान्य तौर पर खिलाड़ी को लीग के कुल मैचों की फीस सैलरी के तौर पर डिवाइड कर दी जाती है। यानी विराट कोहली की प्रति मैच फीस 14 मैचों के हिसाब से लगभग 1.07 करोड़ होगी। हालांकि इसके बाद टीम प्लेऑफ और फाइनल भी खेल सकती है। ऐसे में इसे इस तरह भी डिवाइड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या है IPL की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.8? जिसके तहत विराट कोहली पर लगा भारी जुर्माना
विराट कोहली को लगभग 53.57 लाख रुपये का नुकसान
विराट कोहली को प्रति मैच फीस 1.07 करोड़ पर 50 प्रतिशत जुर्माने के हिसाब से 53.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब या तो कोहली या फिर उनकी फ्रेंचाइजी इस पैसे का जुर्माना भर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर जब आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा था तो उनकी फ्रेंचाइजी ने ये फीस भरी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली पर BCCI का एक्शन, अंपायर से भिड़ने की मिली सजा
किस तरह दिया जाता है पैसा?
आईपीएल में खिलाड़ियों को उनका तय पैसा किस्तों में दिया जाता है। कुछ फ्रेंचाइजी 15-65-20 के फॉर्मूले पर पैसे का भुगतान करती हैं। यानी लीग से पहले 15 प्रतिशत, बीच में 65 और बाद में 20 प्रतिशत, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी 50-50 प्रतिशत की तर्ज पर भी पैसा देती हैं। यानी लीग से पहले और बाद में इसे दिया जाता है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सैम कुरेन पर भी इस सीजन 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लग चुका है। आईपीएल में खिलाड़ियों को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। जिसे फॉलो करना जरूरी है, वर्ना बार-बार अपराध करने पर खिलाड़ी पर बैन भी लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: 4 या 6? विराट कोहली के विकेट के बाद नया बवाल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘नियम तो नियम हैं…’, विराट कोहली के विवादित विकेट पर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: ‘विराट नॉट आउट था…’ अपने बयान पर अड़े पूर्व दिग्गज, अंपायर से पूछे 3 सवाल
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विवादों से घिरा रहा मुकाबला, मैच के बीच अंपायर से भिड़े गौतम गंभीर
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
15 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
31 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines