IPL 2024: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव काफी समय से चोट से परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपना सर्जरी भी कराया था। इसके बाद खबर आ रही थी कि वह आईपीएल के शुरुआती 2 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। इससे फैंस को भरोसा था कि सूर्या 2 मैचों के बाद टीम में वापसी कर लेंगे, लेकिन फिर मुंबई के कोच ने कहा कि सूर्या की चोट पर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में सूर्या कितने मैचों के लिए आईपीएल से बाहर रहेंगे, यह भी कहना मुश्किल हो गया है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: विराट कोहली ने कर दिया ऐलान, T20 World Cup 2024 की तरफ किया इशारा!
क्या हो सकता है इस स्टोरी के मायने
सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टूटा हुआ दिल लगाया है। सूर्या ने ऐसी ही स्टोरी तब लगाई थी, जब हार्दिक पांड्या को मुंबई में शामिल कर कप्तान बनाया गया था। अब सूर्या ने एक बार फिर से टूटा हुआ दिल लगाया है। यह कई सवाल खड़े कर रहे हैं। सूर्या ने जो स्टोरी लगाई है, इसके सोशल मीडिया फैंस द्वारा कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ फैंस तो कयास लगा रहे हैं कि सूर्या हार्दिक पांड्या से नाराज हैं। सूर्या अभी तक हार्दिक को कप्तान बनाने से खुश नहीं हुए हैं, इसी कारण से आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सूर्या ने ये स्टोरी लगाई है। इसके अलावा कुछ फैंस यह भी बोल रहे हैं कि सूर्यकुमार आईपीएल के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं, इसको लेकर उन्हें काफी दुख हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव पर बड़ा अपडेट, मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका
ये भी हो सकता है स्टोरी का कारण
सूर्यकुमार यादव कितने मुकाबले से बाहर हो सकते हैं इसका कोई ठिकाना नहीं है। इससे बल्लेबाज के टी20 विश्व कप 2024 में प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल प्रैक्टिस करने का सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन सूर्या आईपीएल के कई मुकाबले मिस कर सकते हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि सूर्या इस कारण से भी दुखी हो सकते हैं। अगर सूर्या बाहर होते हैं, तो इससे ना सिर्फ सूर्या की बल्कि मुंबई इंडियंस की भी परेशानी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका, टी20 सीरीज खेलने से किया मना; वजह आई सामने
बीसीसीआई के अपडेट का इंतजार
सूर्या एक घातक बल्लेबाज हैं। वह अपने दम पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में अगर वह नहीं खेलते हैं, तो इससे मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगने वाला है। मुंबई के करोड़ों फैंस के लिए भी यह बुरी खबर होगी। मुंबई के कोच ने कहा है कि हमें बीसीसीआई की ओर से सूर्यकुमार यादव पर ऑफिसियल अपडेट का इंतजार है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि सूर्या कितने मैच के लिए बाहर हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
50 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines