---विज्ञापन---

IPL 2024: विराट कोहली ने कर दिया ऐलान, T20 World Cup 2024 की तरफ किया इशारा!

IPL 2024 Virat Kohli: फैंस का इंतजार खत्म करते हुए विराट कोहली अब आरसीबी के कैंप से जुड़ चुके हैं। क्रिकेट मैदान पर लौटने के बाद विराट का पहला बयान सामने आया है जो कहीं न कहीं टी20 विश्व कप 2024 की तरफ इशारा करता है।

IPL 2024 Virat Kohli t20 world cup 2024 royal challengers bangalore Image Credit: Social Media

IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ चुके हैं। जिसके बाद विराट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर तैयारी कर रहे हैं। विराट कोहली काफी समय के बाद क्रिकेट मैदान पर दिखे हैं। इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से विराट कोहली ने नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद अब विराट आईपीएल 2024 में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।

इससे पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली के टी20 विश्व कप 2024 में खेलने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी कि बीसीसीआई सेलेक्टर्स विराट कोहली को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया से ड्रॉप कर सकते हैं। वहीं अब विराट कोहली का क्रिकेट मैदान पर वापसी के बाद पहला बयान सामने आया है। जिसमें विराट कोहली ने कहा कि वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है सबसे पहले क्रिकेट खेलना और आईपीएल की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं।

---विज्ञापन---

वीडियों में देखें पूरी जानकारी..

First published on: Mar 19, 2024 01:46 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola