IPL 2024 RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ये सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। लीग के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं। जिसमें से क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की टीमें तय हो चुकी हैं। क्वालीफायर-1 में पहुंचने वाली टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। केकेआर और एसआरएच का मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि एलिमिनेटर में 22 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम भिड़ेगी।
सनराइजर्स ने जीते हैं एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल
आरसीबी की टीम आज लगभग उसी जगह खड़ी है, जहां कभी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी। क्या आपको पता है कि सनराइजर्स आईपीएल के इतिहास में ऐसी पहली टीम है, जिसने एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल तीनों जीते थे। सनराइजर्स ने ये कारनामा आईपीएल 2016 में किया था। खास बात यह है कि तब आरसीबी ने क्वालीफायर-1 खेला था। जिसमें उसने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि एसआरएच एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों के बीच हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
आरसीबी का पलड़ा हमेशा भारी
हालांकि इस बार एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
प्लेऑफ में दो बार हो चुका है आमना-सामना
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल प्लेऑफ में दो बार भिड़ चुकी हैं। दोनों टीमें एक-दूसरे को एक-एक बार शिकस्त दे चुकी हैं। साल 2015 में पहली बार एलिमिनेटर मैच में आरसीबी-आरआर का सामना हुआ था। तब आरसीबी ने आरआर को 71 रनों के शिकस्त दी। इसके बाद आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर में दोनों टीमें भिड़ीं। इस मैच में आरसीबी को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि आरसीबी ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। उसने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हार मिली।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘RCB की जीत को पचा नहीं पा रहे…’ अंबाती रायडू पर पूर्व क्रिकेटर ने की टिप्पणी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, बताई हर क्लिप की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट आईपीएल में तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
46 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines