T20 WC 2024: क्या होंगी विश्व कप की प्लेइंग कंडीशन? टाई हुआ मैच तो ऐसे निकलेगा नतीजा

T20 World Cup 2024 Playing Conditions: टी-20 विश्व कप में मैचों का परिणाम किस तरह निकलेगा, ICC ने इसके नियम बताए हैं। इन नियमों को विस्तार से बताया गया है। जिसमें सुपर ओवर, रिजर्व डे जैसे प्रावधान शामिल हैं।

T20 World Cup 2024 Playing Conditions

T20 World Cup 2024 Playing Conditions

T20 World Cup 2024 Playing Conditions: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से होगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आईपीएल खेलने आए कुछ खिलाड़ी भी अपने-अपने देश लौट गए हैं। सभी टीमों के स्क्वाड जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे। विश्व कप में प्लेइंग कंडीशन क्या होंगी, इसका खुलासा भी हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक रिपोर्ट में प्लेइंग कंडीशन के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं कि विश्व कप के मुकाबलों में यदि कोई पेच फंसा, तो नतीजा कैसे निकलेगा…

विज्ञापन

मैच टाई हुआ तो एक सुपर ओवर का प्रावधान

आईसीसी के अनुसार, अगर कोई भी मैच टाई पर खत्म हुआ, तो ऐसी स्थिति में एक सुपर ओवर खेलने का प्रावधान रखा गया है। मान लीजिए फिर इसके बाद सुपर ओवर में भी टाई हो जाता है तो फिर से सुपर ओवर खेला जाएगा। ये सुपर ओवर तब तक खेले जाएंगे, जब तक कि कोई विजेता टीम न निकल जाए। आपको बता दें कि 2019 वनडे विश्व कप में सुपर ओवर को लेकर काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन

नॉकआउट मुकाबलों में मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

दरअसल, सुपर ओवर भी टाई हो गया था। जिसके बाद इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। अब इस नियम के बजाए लगातार सुपर ओवर कराने का प्रावधान रखा गया है। अगर किसी वजह से सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो दोनों टीमें विनर होंगी। वहीं दूसरी ओर सेमीफाइनल और फाइनल स्टेज में सभी नॉकआउट मुकाबलों को पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम भी दिया गया है।

विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में नहीं होगा रिजर्व डे

दोनों सेमीफाइनल के लिए कुल 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा गया है। पहला सेमीफाइनल 26 जून को होगा। पहले सेमीफाइनल के लिए मैच वाले दिन अतिरिक्त 60 मिनट दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि मैच पूरा नहीं हो पाता है तो 27 जून को रिजर्व डे के दिन 190 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है। 27 जून को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए अतिरिक्त 250 मिनट दिए गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। जबकि 29 जून को होने वाले फाइनल के लिए 30 जून को रिजर्व डे रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीमें कब तक कर सकेंगी बदलाव? 

ज्यादातर टीमों ने विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीमों को 25 मई तक अपनी 15 खिलाड़ियों वाली टीम में बदलाव करने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की इवेंट टेक्नीकल कमेटी से मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ