---विज्ञापन---

SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में लागू होंगे ये 3 नियम, बदल सकता है मैच का समीकरण

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कुछ अलग नियम देखने को मिल सकते हैं।

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्वालीफायर-2 का मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हाल ही में आरसीबी को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है। जबकि हैदराबाद की टीम केकेआर से क्वालीफायर-1 हारकर यहां पहुंची है। उसे फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिला है। अब इस मुकाबले में राजस्थान या हैदराबाद, जिस टीम की भी जीत होगी, वह फाइनल में केकेआर से भिड़ेगी। चेन्नई में होने वाले क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 3 नियम लागू होंगे। आइए जानते हैं कि वो नियम क्या हैं।

मिलेगा 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

दरअसल, क्वालीफायर-2 में यदि मैच में किसी भी परिस्थिति में देरी होती है तो 60 मिनट तक एक्स्ट्रा टाइम लागू हो जाएगा। यानी मैच को एक घंटा एक्स्ट्रा देकर पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। क्वालीफायर जैसे प्लेऑफ मैचों में ये समय 120 मिनट तक दिया जाता है। यानी मैच को हर हाल में पूरा कराने के लिए 2 घंटे एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। ऐसी संभावना बारिश या किसी अन्य परिस्थिति में हो सकती है। शुरू में मैच के लिए 60 मिनट फिर 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

टाइम आउट के समय का किया जा सकेगा इस्तेमाल

अब यदि इस समय में भी मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो ‘टाइम आउट’ के लिए दिए जाने वाले समय का उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ ही अगर जरूरत हुई तो इनिंग चेंज के समय को कम किया जा सकता है। टाइम आउट का समय ढाई मिनट का होता है। हर टीम को दो टाइम आउट देने का प्रावधान है। इस तरह पांच मिनट अतिरिक्त समय भी मिल सकता है। अगर दोनों टीमों के बीच टाई होता है तो सुपर ओवर से फैसला निकाला जाएगा। सुपर ओवर के लिए 10 मिनट का चेंजओवर टाइम नहीं दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

5-5 ओवर का मैच नहीं तो पॉइंट्स टेबल की विजेता बनेगी विनर

अगर बारिश से मैच प्रभावित होता है तो हर हाल में इसे पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। नहीं तो 5-5 ओवर के मैच कराने का विकल्प भी देखा जा सकता है। आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है। यदि मैच किसी भी परिस्थिति में पूरा नहीं हो पाता है पूरा समीकरण बदल जाएगा और पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। यानी मैच पूरा न होने की स्थिति में सनराइजर्स विजेता बन सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: राजस्थान की Playing XI में हो सकती है सरप्राइज एंट्री, चेन्नई में X फैक्टर बनेगा ये खिलाड़ी 

ये भी पढ़ें: RCB की हार पर एकजुट हुए CSK के खिलाड़ी, अंबाती रायडू की पोस्ट पर कूदे 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2025 भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के CEO का बयान आया सामने 

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: ग्लेन मैक्सवेल पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, बोले- ‘विकेट पर चाकू चलाने…’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े 

First published on: May 23, 2024 11:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola