IPL 2024: 'भारतीय बल्लेबाज से इस तरह कैसे बात कर सकते हैं' संजीव गोयनका पर भड़के फैंस

IPL 2024 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाजी के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें संजीव भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद अब फैंस ने गोयनका पर नाराजगी दिखाई है।

kl rahul sanjiv goenka

kl rahul sanjiv goenka

IPL 2024 SRH vs LSG: आईपीएल 2024 में 57वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने ही महज 9.4 ओवर में जिता दिया था। इस सीजन ये हैदराबाद की सातवीं जीत है तो वहीं लखनऊ की छठी हार है। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ की तरफ मजूबत कदम बढ़ाया है। वहीं इस मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है जैसे संजीव टीम के कप्तान राहुल पर भड़क रहे हो। जिसपर फैंस काफी निराश दिख रहे हैं।

विज्ञापन

संजीव गोयनका पर भड़के फैंस

दरअसल इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच को हैदराबाद ने महज 9.4 ओवर में जीत लिया। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 89 और अभिषेक शर्मा ने 75 रनों की पारी खेली। अपनी टीम का ऐसा प्रदर्शन देख बाद में फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी काफी निराश दिखे।

विज्ञापन

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें संजीव गोयनका के रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो केएल राहुल पर चिल्ला रहे हों। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस संजीव गोयनका पर भड़क उठे हैं। एक्स पर वीडियो शेयर करके एक यूजर ने लिखा कि यह लखनऊ मालिक की ओर से बहुत ही दयनीय है। जिनको क्रिकेट के बारे में A,B,C,D नही पता है वो एक भारतीय बल्लेबाज से इस तरह कैसे बात कर रहा है। वो सिर्फ इस लिए क्योंकि इतने पैसे देकर खरीदा है क्या बकवास है। केएल को ऐसी फ्रेंचाइजी को लात मार के निकल लेना चाहिए।

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कैमरों के सामने इस सार्वजनिक विवाद के बाद मुझे यकीन है कि केएल राहुल अगले साल एलएसजी छोड़ रहे हैं। आईपीएल में मोटी रकम का खेल ठीक है और एक मालिक के रूप में निराशा को समझते हैं, लेकिन यह एक मालिक के रूप में संजीव गोयनका के बारे में बहुत कुछ कहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ