IPL 2024 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजीव गोयनका को केएल राहुल के साथ काफी गुस्से में बात करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की गेंदबाजी बेहद खराब रही।
टीम के इसी खराब प्रदर्शन से संजीव गोयनका काफी गुस्से में दिखे। मैच के बाद गोयनका को राहुल से बात करते हुए देखा गया था। हालांकि अब फैंस को संजीव गोयनका का केएल राहुल के साथ ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर केएल राहुल का सपोर्ट और एलएसजी के मालिक को ट्रोल कर रहे हैं।
फैंस लगातार दे रही अपनी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा यह संजीव गोयनका हैं, ये RPSG फर्म के चेयरमैन हैं। संजीव गोयनका IPL टीम लखनऊ सुपर जायंटस के मालिक भी हैं। ये आज चर्चा में हैं क्योंकि इन्होंने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के साथ अभद्रता की। व्यापारियों को सिर्फ पैसे से मतलब होता है, इन्होने लखनऊ टीम को IPL के इतिहास में सबसे महंगे दामों में खरीदा था।
दूसरे यूजर ने लिखा LSG के मालिक संजीव गोयनका की बदतमीजी, लखनऊ के हारने पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल के साथ किया बदतमीजी का व्यवहार..आज तक IPL में बड़ी हार के बाद भी किसी मालिक ने ऐसी हरकत नही की।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मलिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल का एक वीडियो वायरल है। एलएसजी आज का मैच बहुत बुरी तरह से हारी, ये बात गोयनका को बुरी लगी और वो केएल राहुल से झगड़ा करते और बदतमीजी से बात करते देखे जा सकते हैं। लखनऊ टीम के लाखों चाहने वालों के लिए गोयनका अब विलेन है।
9.4 ओवर में जीती सनराइजर्स हैदराबाद
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्सस ने जीतने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको हैदराबाद ने 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने लखनऊ के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। ट्रेविस हेड ने मैच में नाबाद 89 और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। इस सीजन हैदराबाद की ये सातवीं जीत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘भारतीय बल्लेबाज से इस तरह कैसे बात कर सकते हैं’ संजीव गोयनका पर भड़के फैंस
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल और LSG मालिक के बीच मैच के बाद हुई बात, नाराज दिखे संजीव गोयनका
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
37 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines