IPL 2024 SRH vs LSG: आईपीएल 2024 में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की इस तरह पिटाई की 165 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद की जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। ट्रेविस हेड के साथ-साथ अभिषेक ने भी मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।
अभिषेक की बल्लेबाजी देख गदगद हुए युवी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 165 रन बनाए थे। जिसके बाद फैंस को लग रहा था कि लखनऊ के गेंदबाज इतनी जल्दी हार नहीं मानेंगे लेकिन जिस तरह से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी की लग रहा था कि 300 रन का टारगेट भी कम था। इस मैच में ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। अभिषेक और हेड की बल्लेबाजी देखकर युवराज सिंह काफी खुश दिखे। युवराज ने ट्वीट करके लिखा कि बहुत बढ़िया अभिषेक शर्मा धैर्य रखें! आपका टाइम आने वाला है! ट्रेविस हेड तुम किस ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहे हो मेरे दोस्त? अवास्तविक
प्लेऑफ के निकट SRH
इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से अपने नाम किया। इस सीजन हैदराबाद की ये 12 मैचों में सातवीं जीत है। अब प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद के 14 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए अपनी मजबूत दावेदारी ठोकी है।
हैदराबाद की गेंदबाजी रही शानदार
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी कमाल की रही। जिस तरह से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की लखनऊ के बल्लेबाज लाचार दिखें। इस मैच में भुवी ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अभी तक इस सीजन भुवनेश्वर 11 विकेट अपने नाम दर्ज कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘भारतीय बल्लेबाज से इस तरह कैसे बात कर सकते हैं’ संजीव गोयनका पर भड़के फैंस
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल और LSG मालिक के बीच मैच के बाद हुई बात, नाराज दिखे संजीव गोयनका
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
18 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines