IPL 2024 SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एक बार फिर अपनी तूफानी गेंदबाजी से चकित किया है। रविवार को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पथिराना ने ऐसी यॉर्कर फेंकी, जिसने स्टंप में लगे तार उखाड़ फेंके। पथिराना की घातक गेंदबाजी का ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला।
एडेन मार्करम को किया बोल्ड
सन राइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज एडेन मार्करम 25 गेंदों में 4 चौके ठोक 32 रन बनाकर खेल रहे थे। मार्करम धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे। इतने में पथिराना पांचवीं गेंद डालने आए। मार्करम के लिए ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए पथिराना ने ये गेंद सटीक लाइन और लैंथ पर डाली।
ये गेंद टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक यॉर्कर बनी कि पलभर में स्टंप उखाड़ते हुए बाहर निकल गई। पथिराना की इस गेंद ने स्टंप तो उड़ाया ही, साथ ही इसमें लगे तार भी तोड़ डाले। इस घातक यॉर्कर को देख एडेन मार्करम खड़े ही रह गए।
क्यों किया जाता है केबल का उपयोग?
आईपीएल में इस्तेमाल होने वाले स्टंप काफी महंगे होते हैं। एक सेट की कीमत 25 से 30 लाख रुपये होती है। स्टंप्स में माइक्रोफोन या माइक भी लगे होते हैं। जिससे खिलाड़ियों की आवाज रिकॉर्ड होती है। साथ ही इनमें एलईडी भी लगी होती हैं। एलईडी स्टंप सेंसर से लैस होते हैं, जिसके हटने पर ये चमकने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK की जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, 3 टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
पथिराना की शानदार गेंदबाजी
बहरहाल, मथीशा पथिराना ने सन राइजर्स के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 2 ओवर में महज 17 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। मार्करम के अलावा पथिराना ने हेनरिक क्लासेन का भी बड़ा विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: BAN vs ZIM: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
तुषार देशपांडे का शानदार प्रदर्शन
पथिराना के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। तुषार ने 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। सीएसके की शानदार गेंदबाजी के आगे सन राइजर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 134 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह सीएसके ने ये मैच 78 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: 6,6,4,6,6: विल जैक्स ने राशिद खान को फोड़ा, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Will Jacks की 6 मिनट वाली सेंचुरी, टूट गया ‘बॉस’ का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: Sajeevan Sajana: पिता चलाते हैं ऑटो, बेटी ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 mins agoरोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए भारतीय कोच, जमकर की तारीफ
20 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
58 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines