IPL 2024: शुभमन गिल को पहले मिली हार, फिर मैच के बाद आईपीएल काउंसिल ने सुनाई कड़ी सजा

IPL 2024 Shubman Gill Fined: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को आईपीएल काउंसिल ने चेन्नई के खिलाफ मैच के बाद सजा सुनाई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान को पहले हार मिली और उसके बाद यह उन्हें डबल झटका लगा है। उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2024 Shubman Gill Fined 12 Lakh Slow Over Rate Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match

IPL 2024 Shubman Gill Fined 12 Lakh CSK vs GT Match

IPL 2024 Shubman Gill Fined: आईपीएल 2024 से पहले ही गुजरात टाइटंस टीम मुश्किलों से घिरी हुई है। अब पहले मैच में जीत के बाद थोड़ा उत्साह वापस लौटा था कि चेन्नई के खिलाफ टीम को बुरी तरह हाल झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं मैच के बाद टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल को भी सजा सुना दी गई। गिल को आईपीएल काउंसिल ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया और उनके ऊपर जुर्माना लगा। इससे गिल के ऊपर डबल प्रेशर बढ़ गया होगा। पहले हार और अब उनकी यह सजा टीम की दिक्कतें बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

शुभमन गिल को क्यों मिली सजा?

आपको बता दें कि शुभमन गिल को यह सजा स्लो ओवर रेट के लिए मिली है। उनके ऊपर मैच फीस से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। यह मौजूदा आईपीएल का पहला ऐसा मामला है और स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने वाले शुभमन पहले कप्तान हैं। यह सजा उन्हें मंगलवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करवाने पर मिली है।

विज्ञापन

आईपीएल ने इसको लेकर अपने बयान में कहा,’गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना आईपीएल 2024 के 7वें मैच के दौरान चेपॉक में खेले गए मुकाबले को लेकर लगा है। यह टीम की पहली इस मामले में सजा है तो आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गिल के ऊपर 12 लाख की पेनल्टी लगी है।’

विज्ञापन

शुभमन के लिए बतौर कप्तान पहला सीजन

शुभमन गिल दुनिया की सबसे बड़ी लीग में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। उनका डेब्यू शानदार रहा था। पहले मैच में ही उनको मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी। लेकिन दूसरे मैच में सीएसके के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया। यहां वह बल्ले के अलावा कप्तानी में भी कमाल नहीं दिखा पाए और उनकी टीम हार गई। फिर मैच के बाद यह जुर्माना उनके लिए दोहरी मुश्किल लेकर आया है। अब देखना होगा कि 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह कितना मनोबल के साथ उतरते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ