IPL 2024 Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स के लिए राहत भरी खबर है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी का दावा किया है कि कप्तान शिखर धवन की इसी सप्ताह टीम में वापसी हो सकती है। शिखर धवन कंधे की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं। सुनील जोशी को उम्मीद है कि कप्तान की वापसी से टीम की प्लेऑफ की राहें आसान होंगी। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले दो मैचों में शानदार जीत हासिल की है। हालांकि इससे पहले उसे लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान के वापस आने से टीम को और मजबूती मिलेगी।
अंतिम तीन मैचों में आ सकते हैं नजर
सुनील जोशी का दावा है कि शिखर धवन की रिकवरी तेजी से हो रही है। हालांकि पंजाब किंग्स के अगले मुकाबले में धवन मौजूद नहीं होंगे। ये मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार को होगा। हालांकि बाकी तीन मैचों में वह टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। पंजाब किंग्स के लास्ट तीन मैच रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से होंगे। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए ये सभी मैच जीतने जरूरी होंगे।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये क्या… विराट कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से कर दी मांग
जबर्दस्त फॉर्म में दिखे शिखर धवन
शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन में बेहतर नजर आए हैं। उन्होंने अबतक कुल पांच मैच खेले। इसमें उन्होंने 152 रन बनाए हैं। पहले मैच में शिखर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंद पर 22 रन, दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के खिलाफ 37 गेंद पर 45 रन और लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ 50 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। शिखर अपने चौथे मुकाबले में गुजरात के खिलाफ महज 1 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 अप्रैल को खेले गए मैच में वह चोटिल हो गए, जिसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं और टीम की कमान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन के हाथों में है।
सैम कुरेन ने कराई वापसी
टीम के कप्तान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम की कमान सैम कुरेन के हाथों में आ गई। सैम की कप्तानी में टीम ने शुरुआती तीन मैचों में शिकस्त खाने के बाद पिछले दो मैच में शानदार जीत हासिल कर वापसी की है। वहीं, शिखर की कप्तानी में टीम ने शुरुआती पांच मैचों में महज दो ही मुकाबलों में जीत हासिल की थी।
धर्मशाला से बड़ी उम्मीदें
पंजाब किंग्स इलेवन को अपने घरेलू मैदान धर्मशाला से बड़ी उम्मीदे हैं। गेंदबाज सुनील ने कहा कि रविवार को धर्मशाला स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे तो घरेलू मैदान का टीम को फायदा मिलेगा। टीम ने इसी मैदान पर ही 26 अप्रैल को खेले गए मैच में टी-20 का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब किंग्स इलेवन ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के 262 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर यह कीर्तिमान हासिल किया था। पंजाब किंग्स इलेवन का इससे मैदान पर मनोबल भी बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: मयंक यादव की हेल्थ पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, LSG के फैंस को लगा चौंकाने वाला झटका
करो या मरो की स्थिति में है पंजाब
पंजाब किंग्स इलेवन ने अबतक कुल 10 मैच खेले हैं, इनमें चार मैच में उसे जीत हासिल हुई है जबकि छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अंतिम चार मैच में जीत हासिल करना जरूरी है। पिछले दो मुकाबलों में टीम जीत हासिल करके पूरी लय में है।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये लो देख लो सबूत…फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया टॉस का कॉइन, देखें वीडियो
इस लय को बरकरार रखने और बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने की चुनौती के साथ टीम को मैदान में उतरना होगा। सुनील जोशी ने कहा कि फिलहाल टीम की नजर पॉइंट्स टेबल पर नहीं है। हम जीत हासिल करने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के प्रयास में हैं। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो हमारे लिए विकल्प अपने आप खुलेंगे। ड्रेसिंग रूम में हमारे साथी खिलाड़ी भी इसी लक्ष्य पर मंथन कर रहे हैं कि हम क्या बेहतर कर सकते थे, जो नहीं कर सके हैं। शिखर धवन की वापसी से टीम का मनोबल और भी मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए…’, फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024 PRIZE MONEY: विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानें रनर-अप को कितने रुपये मिलेंगे
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines