IPL 2024: मैच से पहले CSK के लिए खुशखबरी, धोनी का चहेता खिलाड़ी हुआ फिट

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का स्टार तेज गेदंबाज आईपीएल 2024 के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। बीते कुछ दिन पहले इस खिलाड़ी को चोट लग गई थी।

IPL 2024 Matheesha Pathirana declared fit Chennai Super Kings Image Credit

IPL 2024 Matheesha Pathirana declared fit Chennai Super Kings Image Credit

विज्ञापन

IPL 2024 Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाला है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बीते कुछ दिन पहले एमएस धोनी का चहेता खिलाड़ी चोटिल हो गया था। जिसके बाद इस खिलाड़ी पर आईपीएल 2024 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। लेकिन अब ये खिलाड़ी फिट हो चुका है और आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध रहेगा। इस खबर के बाद सीएसके की टेंशन थोड़ी कम हुई है।

खिलाड़ी की मैनेजर ने दी फिट होने की जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हाल ही में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद सीएसके की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी थी। लेकिन अब इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। तेज गेंदबाज की मैनेजर अमिला कलुगालेगे ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पथिराना पर एक अपडेट साझा किया है। अमिला कलुगालेगे ने ट्वीट करके लिखा कि पथिराना कहां है का उत्तर, वह फिट हैं और थंडर गेंदें फेंकने के लिए तैयार हैं। तैयार रहो..

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे पथिराना

हाल ही में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के एक मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। चोट के चलते पथिराना सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब पथिराना फिट हो चुके हैं। श्रीलंका क्रिकेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद ही पथिराना के सीएसके कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि पथिराना टूर्नामेंट के 2 या 3 मैचों को मिस कर सकते हैं।

आईपीएल 2023 रहा था शानदार

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में मथीशा पथिराना ने अहम भूमिका निभाई थी। पिछले सीजन मथीशा पथिराना ने 12 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट अपने नाम किए थे। इस बार रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मथीशा पथिराना ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ