News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mullanpur Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों को डबल धमाल देखने को मिलेगा। दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में शुरू होगा। वहीं 23 मार्च को दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। IPL 2024 का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में खेल जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार कोई आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। यहां का विकेट धीमा नजर आता है। घरेलू क्रिकेट में यहां लो स्कोर मुकाबले देखने को मिले हैं। चूंकि दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला दिन में खेला जाएगा, ऐसे में विकेट के स्लों होने की पूरी उम्मीद है। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुन सकती है। मुल्लांपुर के मैदान पर गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ में सटीक रहने की जरूरत है। बता दें कि इस स्टेडियम की स्थापना 2021 में हुई थी।
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की दर्शक क्षमता 38 हजार है। इसे पंजाब राज्य टीम के घरेलू वेन्यू के रूप में बनाया गया था। IPL 2024 में यह स्टेडियम पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान होगा। दरअसल पंजाब किंग्स ने अपना बेस पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली से शिफ्ट कर लिया है। मुल्लांपुर स्टेडियम में कई घरेलू मुकाबले खेले गए हैं। 2022 और 2023 में इस स्टेडियम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में कई टी20 मैचों की मेजबानी की थी।
𝘓𝘰 𝘮𝘢𝘪𝘯 𝘢𝘢𝘺𝘢, 𝘮𝘪𝘭𝘯𝘦 𝘥𝘰𝘣𝘢𝘳𝘢 ❤️🫂#PBKSvDC pic.twitter.com/x3L8c9N7wU
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 22, 2024
भारत में गर्मियां अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में चंडीगढ़ में दिन के समय काफी गर्मी देखने का मिलेगी। हालांकि, मुल्लांपुर में शामें थोड़ी ठंडी होंगी। IPL 2024 के पहले सप्ताह के दौरान तापमान 35°C से 37°C तक बढ़ जाएगा। मार्च में न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C तक रहने का अनुमान है। अप्रैल में भी दिन में तापमान 36°C से 38°C और रात में 20°C से 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, मई में कुछ बारिश होने की संभावना है और तापमान अप्रैल जैसा ही रहने की उम्मीद है।
कुल मैच: 23
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते: 15
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते: 8
हाइएस्ट टोटल: जम्मू और कश्मीर बनाम अरुणाचल प्रदेश,238/2 (SMAT)
लोएस्ट टोटल: 53, मेघालय बनाम हरियाणा (SMAT)
पहली पारी का औसत स्कोर: 148 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 116 रन
कुल छक्के: 247 छक्के
कुल चौके: 438 चौके
कुल फिफ्ट: 18
कुल शतक: 1
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC Head To Head: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC Playing 11: 15 महीने बाद एक्शन में दिखेंगे ऋषभ पंत, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।