IPL 2024: CSK के चौथे कप्तान होंगे रुतुराज गायकवाड़, धोनी के अलावा ये खिलाड़ी भी संभाल चुके कमान

IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया गया है। धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है।

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad will be fourth captain of CSK Suresh Raina Ravindra Jadeja Mahendra Singh Dhoni

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad will be fourth captain of CSK Suresh Raina Ravindra Jadeja Mahendra Singh Dhoni इमेज क्रेडिट- IPL एक्स

IPL 2024, Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 22 मार्च से आगाज हो रहा है। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है। रुतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के चौथे कप्तान होंगे। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी फ्रेंचाइजी की कमान संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

धोनी ने 235 मुकाबलों में की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 235 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम ने 142 मैच जीते हैं और 90 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई और 2 बेनतीजा भी रहे हैं। सुरेश रैना की कप्तानी में CSK ने 6 मुकाबले खेले हैं और 2 में ही जीत दर्ज की है। रैना की कप्तानी में चेन्नई 3 मैच हारी और 1 मुकाबला टाई भी रहा।

विज्ञापन

जडेजा को सौंपी गई थी कमान

IPL 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। जडेजा की कप्तानी में CSK ने 8 मुकाबले खेले थे और सिर्फ 2 में ही जीत प्राप्त की थी। 6 मैच में टीम को हार नसीब हुई थी। इसके बाद फिर से धोनी को फ्रेंचाइजी का कप्तान बना दिया गया था। ऐसे में क्या इस बार भी ऐसा देखने का मिल सकता है। अगर रुतुराज की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन सहीं नहीं रहता है तो टीम नए कप्तान की तलाश कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानों का प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी: 235 मैच
रवींद्र जडेजा: 8 मैच
सुरेश रैना: 6 मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ