IPL 2024: कप्तान बनने के बाद रुतुराज गायकवाड़ का पहला बयान, जडेजा और रहाणे का भी लिया नाम

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad Captaincy Statement: आईपीएल 2024 से एक दिन पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके को पांच बार ट्रॉफी दिलाने वाले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी।

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad First Reaction Chennai Super Kings Captain CSK Video

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad First Reaction CSK Captaincy

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad Captaincy Statement: आईपीएल 2024 के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ते हुए सभी को चौंका दिया था। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी। यह वाकया ठीक उसी तरह का था जब 2022 में धोनी ने सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले जडेजा को कमान सौंपी थी। मगर रवींद्र जडेजा कप्तानी का बोझ संभाल नहीं सके और बीच सीजन धोनी दोबारा कप्तान बन गए। अब रुतुराज हैं थाला के नए उत्तराधिकारी।

विज्ञापन

कप्तान बनने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अब अपना पहला बयान भी दिया है। उन्होंने अपने बयान में धोनी का नाम तो लिया ही साथ ही। रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे का भी नाम लिया है। गौरतलब है कि जबसे रुतुराज को कप्तानी मिली थी उसके बाद से ही यह सवाल उठ रहे थे कि टीम के सीनियर जडेजा और रहाणे के साथ धोखा हुआ है। मगर रुतुराज ने अपने बयान से सभी को बराबर सम्मान दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले कैप्टन रुतुराज?

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ ने पहली बार सीएसके के लिए  बतौर कप्तान बयान दिया है। उनके इस बयान का वीडियो फ्रेंचाइजी ने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस बयान में रुतुराज ने कहा,’मेरे लिए  यह गर्व की बात है और अच्छा लग रहा है। मैं इस जिम्मेदारी को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। मेरी टीम में कई दिग्गज मौजूद हैं मुझे गाइड करने के लिए। माही भाई हैं, जड्डू भाई हैं और रहाणे भाई भी हैं। इसलिए मैं कप्तानी के प्रेशर में नहीं हूं।’

विज्ञापन

आईपीएल से पहले कब की कप्तानी?

रुतुराज गायकवाड़ पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि, पिछले एक साल से ही इस बात की अटकलें थीं। न्यूज 24 ने कई बार ऐसा कहा था। जब धोनी ने नए रोल पर पोस्ट किया था उस वक्त भी रुतुराज का नाम सामने आ गया था। वहीं उनके अनुभव की बात करें तो पिछले साल एशियन गेम्स में उन्होंने भारत की युवा टीम की कमान संभाली थी और टीम को गोल्ड मेडल भी दिलाया था। अब आईपीएल में उनके ऊपर होगी धोनी की पांच ट्रॉफी जीतने वाली लीगेसी को आगे बढ़ाना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ