IPL 2024: गायकवाड़ को कप्तान बनाना भूल! या धोनी युग का अंत; फैंस को याद आया जडेजा का चैप्टर

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी से कप्तानी वापस लेकर फैंस को सदमे में डाल दिया था। फैंस को उम्मीद थी कि धोनी आईपीएल 2024 में भी टीम की अगुवाई करते दिखेंगे, लेकिन अब रुतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बना दिया गया है। ऐसे में धोनी को लेकर संन्यास की भी चर्चा तेज हो गई है।

IPL 2024 (17)

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी से कप्तानी छीन कर बड़ा फैसला किया है। सीएसके का यह फैसला सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर धोनी को कप्तानी से हटाने पर बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा तेज हो गई है कि आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। यही कारण है कि खिलाड़ी से कप्तानी ले ली गई, ताकि चेन्नई की टीम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने के आदी हो सके। दूसरी ओर फैंस बात कर रहे हैं कि रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना सीएसकी की भूल है। चलिए आपको बताते हैं सीएसके के फैसले को भूल क्यों बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई की चाल पड़ी थी भारी

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर यह दांव खेला था। लेकिन जडेजा की अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस कारण से खिलाड़ी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया गया था। ऐसे में सवाल है कि कहीं ऐसा ना हो कि एमएस धोनी से कप्तानी लेकर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना भी चेन्नई की बड़ी भूल हो। यह तो टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा कि चेन्नई ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंप कर सही किया या गलत।

विज्ञापन

क्या धोनी के लिए है आखिरी सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी छीन कर कई संकेत दे दिए हैं। धोनी की रिटायरमेंट की खबर अक्सर सुर्खियों में रहती है। धोनी को लेकर पिछले 2-3 सालों से बात होती रहती है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन धोनी अभी तक आईपीएल खेलते दिख रहे हैं। लेकिन अब चेन्नई की टीम ने कप्तानी छीन कर साफ संकेत दे दिया है कि आईपीएल 2024 धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी इस बात की चर्चा शुरू हो चुकी है। धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन सीएसके का फैसला इसी ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ