Glenn Maxwell Most Duck In IPL: क्रिकेट में कब किस खिलाड़ी की किस्मत पलट जाए कहा नहीं जा सकता। कल तक जो खिलाड़ी स्टार था, आज वो फ्लॉप होता नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल एलिमिनेटर मुकाबले में एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें 13वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अश्विन ने ध्रुव जुरेल के हाथों उन्हें कैच करवाकर आउट किया। इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नाम 3 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्सवेल अब तक आईपीएल में 18 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। उन्होंने इस मामले में आरसीबी के ही साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की बराबरी की। कार्तिक भी 18 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, पीयूष चावला और सुनील नारायण का भी नाम शामिल है। रोहित शर्मा 17, पीयूष चावला 16 और सुनील नारायण 16 बार डक पर आउट हो चुके हैं।
सीजन में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी
इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सीजन वह चार बार डक पर आउट हुए हैं। इस मामले में जोस बटलर का नाम टॉप पर है। वह 2023 में 5 बार डक पर आउट हुए थे।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी
पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में मैक्सवेल चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 32 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं। इस मामले में सुनील नारायण का नाम शीर्ष पर है। वह टी-20 करियर में 40 बार डक पर आउट हुए हैं।
स्टार बल्लेबाज का बुरा हुआ हाल
ग्लेन मैक्सवेल का इस सीजन हाल बेहद बुरा है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में महज 52 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 5.78 और स्ट्राइक रेट 120.93 रहा। ये वही मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 2021 सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया था। उन्होंने 15 मैचों में 42.75 के औसत और 144.10 के स्ट्राइक रेट से 513 रन जड़ दिए थे। उस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जमाए थे। जबकि पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 33.33 के औसत और 183.49 के स्ट्राइक रेट से 400 रन ठोके थे। मैक्सवेल इससे पहले 2015, 2018 और 2020 सीजन में भी फेल रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में 11 मैचों में महज 145, जबकि 2018 में 12 मैचों में 169 और 2020 में 13 मैचों में महज 108 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है
संबंधित खबरें
भारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
16 mins agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
1 hr agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
1 hr agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
2 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines