IPL 2024 RR vs PBKS: संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार राजस्थान का वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान ने एक और मुकाबले में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस मैच से पहले आरआर की सेना 5 में से 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर विराजमान थी। अब पंजाब के खिलाफ भी रॉयल्स ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को मात दे दी और अंकतालिका में 6 में से 5 जीत के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: पिछला मैच हारकर आ रही दोनों टीमें, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये बदलाव
पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें
राजस्थान की इस जीत से पॉइंट्स टेबल की सूरत लगभग साफ होती दिख रही है। राजस्थान का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। राजस्थान जैसे ही 3 और मैच जीत लेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की स्थिति बहुत बुरी हो गई है। पंजाब की टीम इस मैच से पहले अंकतालिका में 5 मैचों में से 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर थी, अब वह 6 में से 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। यहां से पंजाब के लिए वापसी करना मुश्किल लग रहा है। पंजाब की लगातार हार से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्लेऑफ से उसका पत्ता कट गया है। पंजाब के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली केपिटल का भी प्लेऑफ से पत्ता साफ दिख रहा है।
आईपीएल 2024
ये भी पढ़ें:- Video: 4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, शिमरोन हेटमायर ने 3 में ही पलट दी बाजी
इन 3 टीमों का बाहर जाना लगभग तय
आरसीबी पॉइंट्स टेबल में सबसे बुरी स्थिति में है। बेंगलुरु अभी तक कुल 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाई है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था। इस कारण से आरसीबी अंकतालिका में 10वें स्थान पर विराजमान है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल भी 6 में से 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर विराजमान है। ये तीनों टीमें का प्लेऑफ से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। अगर इन टीमों को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो कुछ चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा बने बस ड्राइवर, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
33 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines