हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024: एक मैच में अच्छा खेलते ही बदल गए मिचेल स्टार्क के तेवर, ट्रोलर्स दिया करार जवाब

Mitchell Starc Reply To Trollers: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले स्टार क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने आखिरकार अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है। स्टार्क ने लखनऊ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। एक मैच में अच्छा खेलने के साथ ही मिचेल स्टार्क के तेवर ही बदल गए हैं।

विज्ञापन
मिचेल स्टार्क।

Mitchell Starc Reply To Trollers: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन इस सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इतिहास को बदलते हुए मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगाई और 24.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को जिस उम्मीद के साथ खरीदा था, खिलाड़ी उस उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पा रहे थे। इस कारण से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर सबसे महंगे खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन स्टार्क ने जैसे लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया, उनके तेवर ही बदल गए। इस मैच में स्टार्क ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें;- RCB vs SRH: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 से बाहर हुए मैक्सवेल-सिराज

स्टार्क ने लखनऊ के खिलाफ लिए 3 विकेट

इस मैच से पहले मिचेल स्टार्क केकेआर के लिए 4 मुकाबले खेल चुके थे, लेकिन इनमें सिर्फ 2 विकेट ले सके थे। इसको लेकर टीम मैनेजमेंट से लेकर गौतम गंभीर पर भी सवाल उठने लगे थे कि स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपये लुटाने का क्या फायदा हुआ। सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो रही थी। शुरुआती 4 मुकाबले में बल्लेबाजों ने स्टार्क की जमकर कुटाई कर दी थी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ स्टार्क का जादू चल गया। इस मैच में गेंदबाज ने कमाल का खेल दिखाया और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इस मैच में अच्छा खेल दिखाते ही स्टार्क के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने मैच के बाद अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें:- KKR vs RR Playing 11: कोलकाता के खिलाफ 2 बदलावों के साथ उतरेगी राजस्थान, दिग्गजों की होगी वापसी

स्टार्क ने दिया करारा जवाब

मिचेल स्टार्क ने मैच के बाद कहा कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर क्या चलता है, मैं नहीं पढ़ता हूं। इसलिए किसी के कुछ कहने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि मैं लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहा हूं, इसलिए मुझे अपना लय पाने में थोड़ा समय लग गया। हमारा दिन अच्छा हो या फिर खराब हो, मैच खत्म होते ही हम अगले मैच की तैयारी में लग जाते हैं। हमारी टीम के लिए सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही है। हम इसे आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। स्टार्क के बयान से साफ है कि उन्होंने अपने ट्रोलर्स द्वारा उठाए जा रहे सवाल का करारा जवाब दे दिया है। अब केकेआर फैंस को यही उम्मीद होगी कि स्टार्क आगे भी ऐसे फॉर्म में रहे।

ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: फैंस को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी का पहले दो मैच खेलना मुश्किल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें