IPL 2024 RR Lost 2nd Qualifier: आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स की करारी हार हुई है। इस हार के साथ ही राजस्थान का दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में प्रवेश कर गई है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान को शिकस्त खानी पड़ी है। खास बात है कि इस हार से आईपीएल फाइनल का समीकरण बदल गया है। इस मुकाबले में जीत भले ही हैदराबाद की हुई हो, लेकिन इससे फायदा केकेआर को भी हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 फाइनल से पहले कोलकाता को बड़ा तोहफा मिल गया है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: संजू सैमसन कहां हार गए मैच? करारी शिकस्त के बाद खोला राज
पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को शिकस्त दी थी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें कोलकाता की जीत हुई थी। इस जीत के साथ कोलकाता फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी। ऐसे में कोलकाता को भी दूसरे क्वालीफायर का इंतजार था, ताकि जान सके कि उसे फाइनल में किसके साथ दो-दो हाथ करना है। अब हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे कोलकाता को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का रिकॉर्ड काफी शानदार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: नंबर-10 से फाइनल तक का सफर, SRH की सफलता में इन 3 का बड़ा हाथ
केकेआर को क्या तोहफा मिला
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 मैच कोलकाता के नाम रहा, जबकि हैदराबाद सिर्फ 9 मैच ही जीत पाया है। इस सीजन भी केकेआर और हैदराबाद के बीच 2 बार आमना-सामना हुआ है और दोनों बार केकेआर को ही जीत मिली। दूसरी ओर केकेआर और आरआर के बीच अभी तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 14 मैच केकेआर ने जीते हैं और 14 मुकाबले राजस्थान के नाम रहा है। इस सीजन भी केकेआर और आरआर के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए, जिनमें से पहला मैच राजस्थान के नाम रहा था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इससे साफ है कि केकेआर के आंकड़े राजस्थान के खिलाफ बराबरी का है, जबकि हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा है। इसलिए केकेआर खुद चाह रही होगी कि दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद की जीत हो।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines