IPL 2024: क्या रोहित की चोट सिर्फ बहाना? हार्दिक की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते हैं दिग्गज, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

IPL 2024: रोहित शर्मा के इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होने पर सोशल मीडिया फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि रोहित जानबूझकर चोटिल हुए हैं, ताकि उन्हें हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल नहीं खेलना पड़े। आइए जानते हैं फैंस किस आधार पर यह दावा कर रहे हैं।

IPL 2024 Rohit Sharma Injury Fans Reaction dont want play under hardik pandya captaincy

आईपीएल 2024।

IPL 2024: भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। रोहित के चोटिल होने की खबर अब सुर्खियों में है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा की इंजरी पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 से बाहर होने के लिए जानबूझकर चोट का बहाना कर रहे हैं। जानें रोहित को लेकर फैंस इस तरह के दावे क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और हार्दिक के बीच पुराना है विवाद

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच विवाद तो बीते कई महीनों से सुर्खियों में है। मुंबई इंडियंस ने जब से हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें कप्तान बनाया है इसके बाद से ही रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा फूट गया है। मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा से कप्तानी छीन लेना, फैंस को हजम नहीं हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक इससे रोहित शर्मा को गहरा ठेस पहुंचा है। हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने पोस्ट से इस आग को और अधिक फैला दी थी। अब जब रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हुए हैं, इसको लेकर फैंस का कहना है कि रोहित जानबूझकर चोटिल हुए हैं, ताकि उन्हें हार्दिक की कप्तानी में नहीं खेलना पड़े।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं रोहित?

फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन कर जो धोखा दिया है, इसी कारण से रोहित हार्दिक पांड्या को सबक सिखाना चाह रहे हैं। फैंस का यह भी दावा है कि रोहित पूरे आईपीएल से ही बाहर रहेंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फैंस के इस दावे में कितनी सच्चाई है। दूसरी ओर रोहित को लेकर एक और खबर सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित के फैंस कर रहे यह मांग

चेन्नई के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा को चेन्नई की कप्तानी सौंपी जा सकती है। कई बड़े खिलाड़ी रोहित को लेकर यह दावा कर चुके हैं। ऐसे में फैंस के भीतर भी इसको लेकर काफी उत्साह है। रोहित के फैंस भी मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुंबई छोड़ देना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि आगामी समय में आईपीएल में क्या उलटफेर देखने को मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ